फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: मांगें पूरी न होने पर 28 मई को स्वास्थ्य मंत्री के आवास का घेराव करेंगी आशा वर्कर्स

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। आशा वर्कर्स यूनियन हरियाणा जिला जींद के सचिवमंडल की बैठक रविवार को जिला प्रधान नीलम की अध्यक्षता में हुई। इसमें जिला सचिव राजबाला व कोषाध्यक्ष जगवंती मुख्य रूप से मौजूद रहीं। बैठक में आशा वर्करों की लंबित मांगों और आंदोलन की रूपरेखा पर चर्चा की गई। पदाधिकारियों ने बताया कि पहले नौ मई को स्वास्थ्य मंत्री आरती राव के आवास का घेराव होना था लेकिन सरकार की ओर से 26 मई को बातचीत का न्योता मिलने के कारण इसे स्थगित कर दिया गया था। यूनियन ने चेतावनी दी है कि यदि 26 मई की वार्ता में मांगों का सकारात्मक समाधान नहीं निकला तो 28 मई को प्रदेशभर की आशा वर्कर्स स्वास्थ्य मंत्री के आवास का घेराव करेंगी। आशा वर्कर्स की मुख्य मांगों में केंद्र सरकार द्वारा 2023 में घोषित 1500 रुपये की बढ़ोतरी को लागू करना, हड़ताल के दौरान काटा गया मानदेय बहाल करना, पक्का कर्मचारी होने तक 30 हजार रुपये न्यूनतम वेतन देना, सेवानिवृत्ति की आयु 65 वर्ष करना और आयुष्मान योजना के तहत मुफ्त इलाज शामिल है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें