जुलाना। जींद-रोहतक मार्ग पर सोनिया स्कूल के पास एक बाइक अनियंत्रित होकर बिजली के पोल से जा टकराई। इसमें बाइक चालक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पाकर जुलाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जींद के सामान्य अस्पताल में भिजवाया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
लोन गांव निवासी 22 वर्षीय शैलेंद्र बाइक पर सवार होकर अपने सुसराल गांव कमाच खेड़ा जा रहा था, जब वह जुलाना में सोनिया स्कूल के पास पहुंचा तो उसकी बाइक अनियंत्रित होकर बिजली के पोल से जा टकराई। टक्कर इतनी भयंकर थी कि चालक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पाकर जुलाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।