फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: मामा के घर पर आए युवक पर कैंची और सुआ से हमला

Sun, 25 Feb 2024 11:49 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। रायचंद वाला गांव में मामा के घर आए युवक के साथ मारपीट करने के साथ कैंची से हमला कर दिया। इस मामले में अलेवा थाना पुलिस ने गांव के ही सात नामजद व तीन अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


अलेवा थाना पुलिस को दी शिकायत में हिसार जिले के नारनौंद गांव निवासी कुनाल ने बताया कि वह एक महीने से मामा के घर रायचंदवाला गांव आया हुआ है। 15 दिन पहले रायचंदवाला गांव निवासी काशू व बादल के लड़के ने उनके दोस्त शिवम के साथ मारपीट की थी। इस दौरान उसने बीचबचाव किया था। शुक्रवार को अपने मामा के साथ बालों की कटिंग करवाकर घर लौट रहा था तो काशू, अंकुश, अमन, अंकित, अमन, पवन, रिंकू व तीन अन्य ने उस पर हमला कर दिया। अमन व पवन ने उसको पकड़ लिया और अंकुश ने रिंकू के दुकान से कैंची उठाकर उसकी कमर व कूल्हे पर वार किए। अंकित और काशू ने सुए से हमला किया। अमन ने उसके सिर में रॉड मारी। इससे वह घायल होकर गिर गया। शोर मचाने पर उसके मामा संजय आए तो सभी आरोपी फरार हो गए। जहां से उसको इलाज के लिए शहर के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया। अलेवा थाना पुलिस ने कुनाल की शिकायत पर सात युवकों को नामजद कर तीन अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें