जींद। रामबक्श कॉलोनी में आनंद क्लीनिक का ताला तोड़कर 20 हजार रुपये, मोबाइल फोन और लैपटॉप चोरी कर लिया। यह घटना दुकान में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। शहर थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर लिया है।
शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में रामबक्श कॉलोनी निवासी नकुल ने बताया कि वह कॉलोनी में ही अपना क्लीनिक चलाता है। वह 18 फरवरी की रात को गुजरात के द्वारकाधीश गया था। उसके पास 22 फरवरी को पड़ोस के एक व्यक्ति का फोन आया कि क्लीनिक का ताला टूटा हुआ है। जब वह लौटकर आया तो एक लैपटॉप, दो मोबाइल फोन व 20 हजार रुपये गायब मिले। चोरी की घटना दुकान में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। इसमें दो युवक वारदात को अंजाम देते हुए दिखाई दिए। शहर थाना की एएसआई रीना देवी ने बताया कि अज्ञात युवकों के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर लिया है। संवाद