पाथरी गांव निवासी जगमेंद्र सिंह मलिक ने उसके लड़के आशीष को पुलिस में एसआई के पद पर भर्ती करवाने के नाम पर 20 लाख रुपये की मांग की। उसने 5 लाख रुपये 21 दिसंबर 2018 को दे दिए। आरोपी ने उसके रुपए देने से मना कर दिया।
जींद के जुलाना के शामलो कलां गांव निवासी युवक से पुलिस में एसआई लगवाने के नाम पर पांच लाख रुपए ठगने का मामला सामने आया है। मामले में पुलिस ने एक आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
शामलो कला गांव निवासी प्रेम सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उससे पाथरी गांव निवासी जगमेंद्र सिंह मलिक ने उसके लड़के आशीष को पुलिस में एसआई के पद पर भर्ती करवाने के नाम पर 20 लाख रुपये की मांग की। उसने 5 लाख रुपये 21 दिसंबर 2018 को दे दिए। आरोपी ने उसके रुपए देने से मना कर दिया। आरोपी उसे अब जान से मारने की धमकी भी दे रहा है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।