फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: नाबालिग लड़की को स्कूटी पर ले गया युवक, परिजन चंडीगढ़ से लाए

विज्ञापन
विज्ञापन
नरवाना। शहर के एक एरिया में घर के पास से एक नाबालिग लड़की को नाबालिग लड़का स्कूटी पर बैठाकर ले गया। घर पर लड़की के न होने पर की बात जैसे ही परिजनों को पता चली तो उन्होंने इसकी सूचना डायल 112 पर दी। इसके बाद शहर पुलिस ने लड़की की तलाश शुरू कर दी।
विज्ञापन

नाबालिग लड़की अपने घर में कार्य कर रही थी। जैसे ही वह घर के बाहर किसी कार्य के लिए आई तो स्कूटी सवार युवक वहां आया। इसके बाद वह लड़की को स्कूटी पर बैठाकर ले गया। फिर वह लड़की को शहर में करीब एक घंटे तक घुमाता रहा। लड़की के परिजनों ने शहर में सवार को देखा तो वह स्कूटी को भगा ले गया। इसके बाद युवक ने लड़की को नरवाना से चंडीगढ़ की तरफ जाने वाली ट्रेन में यह कहकर बैठा दिया कि वह टिकट लेकर आ रहा है, लेकिन वह वापस नहीं आया। गनीमत यह रही कि लड़की के साथ किसी भी तरह की कोई अनहोनी घटना नहीं घटी। परिजन शहर की हुडा चौकी में भी पहुंचे और घटना के बारे में बताया। सोमवार अल सुबह तीन बजे परिजनों के पास एक सेना के जवान का फोन आया कि उनकी लड़की ट्रेन में है और थोड़ी देर बाद चंडीगढ़ पहुंचने वाले हैं। सेना के जवान ने लड़की को चंडीगढ़ जीआरपी को सौंप दिया। उसके बाद भी परिजन चंडीगढ़ पहुंच गए और लड़की को ले आए।

वर्जन

लड़की को स्कूटी पर बैठाकर ले जाने का मामला संज्ञान में आया था। परिजनों ने इसकी सूचना डायल 112 पर दी हुई थी। वहां से हमें सूचना आने के बाद छानबीन में जुट गए थे। फिर परिजनों का फोन आ गया था कि लड़की चंडीगढ़ से मिल गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


–चंद्रपाल, इंचार्ज, हुडा चौकी, नरवाना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें