फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ससुराल में गए युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में निगला जहर

Sat, 27 Sep 2014 12:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
ससुराल में गए युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीले पदार्थ का सेवन कर आत्महत्या करने का प्रयास किया। ससुराल पक्ष के लोगाें ने उसे उपचार के लिए जींद के सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया। यहां पर चिकित्सकाें ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया।


जिला रोहतक के गांव मदीना निवासी अनिल की शादी जींद के रामकली गांव में हुई है। अनिल शुक्रवार को अपनी ससुराल रामकली गांव में अपनी पत्नी को लेने आया था। इसी दौरान किसी बात को ससुराल पक्ष के लोगों के साथ उसकी कहासुनी हो गई। इसके चलते अनिल ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ससुराल पक्ष के लोगों ने अनिल को उपचार के लिए जींद के सामान्य अस्पताल में लाया। यहां पर चिकित्सकों ने इसकी गंभीर हालत को देखते हुए रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। पुलिस ने घटना के बारे में युवक के परिजनों को सूचना दे दी। पूरे मामले का खुलासा युवक के परिजनों के आने के बाद ही हो पाएगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें