फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: घर के बाहर सो रहे युवक पर दरांत से हमला, पीछा करने पर दोबारा हमला किया

Fri, 19 Jul 2024 09:45 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
सफीदों। बिटानी गांव में घर के बाहर सोए युवक पर दरांत से हमला कर घायल करने पर पिल्लूखेड़ा थाना पुलिस ने व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है। बिटानी गांव निवासी मोहित ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 17 जुलाई की सुबह करीब साढ़े चार बजे वह घर के बाहर गली में सो रहा था। उसी समय गांव के ही विनोद ने उसके सिर में लकड़ी काटने वाला दरांत मारा। जब वह उठकर डंडा लेकर उसकी पीछा किया तो उसने फिर से दरांत से हमला कर दिया। परिवार के लोग उसे इलाज के लिए नागरिक अस्पताल सफीदों लेकर गए, जहां से चिकित्सकों ने उसे नागरिक अस्पताल जींद रेफर कर दिया। पिल्लूखेड़ा थाना पुलिस ने मोहित की शिकायत पर विनोद के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें