फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्धारित दर से ज्यादा राशि नहीं वसूल सकते सीएससी संचालक : एसडीएम

Fri, 19 Jul 2024 09:45 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
19जेएनडी27: शिकायतों की सुनवाई करते हुए एसडीएम मनीष फोगाट। संवाद
विज्ञापन
सफीदों। एसडीएम मनीष फोगाट ने कॉमन सर्विस सेंटर के जिला प्रबंधक को निर्देश दिए कि समाधान शिविर में आने वाले लोग दे रहे हैं कि ऑनलाइन सेवाओं के बदले कुछ सीएससी संचालक निर्धारित फीस से ज्यादा राशि वसूल रहे हैं। ऐसे में उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। उन्होंने उपमंडल में स्थित सभी सीएससी संचालकों को भी निर्देश दिए कि निर्धारित की गई राशि से अधिक राशि वसूलने पर लाइसेंस रद्द किया जा सकता है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सभी सीएससी पर दी जा रही सर्विस की दर सूची सभी सेंटरों पर इंद्राज करवाना सुनिश्चित करें। एसडीएम ने यह निर्देश शुक्रवार को समाधान शिविर की सुनवाई के दौरान संबंधित अधिकारियों को दिए। एसडीएम द्वारा समाधान शिविर में आई छह शिकायतों पर सुनवाई करते हुए संबंधित अधिकारियों को मौके पर निपटारे के लिए सौंपा। उन्होंने कहा कि परिवार पहचान पत्र में त्रुटियों से संबंधित शिकायतों का मौके पर ही निपटान किया जाता है। प्रोपर्टी आईडी से संबंधित शिकायतों को नगर निगम द्वारा निपटाया जा रहा है। सामाजिक सुरक्षा पेंशन से संबंधित शिकायतों का निपटारा समाज कल्याण विभाग द्वारा किया जा रहा है। इस अवसर पर सफीदों के तहसीलदार राजेश गर्ग, खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी नरेश शर्मा, कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के एसडीओ सुशील कुमार मौजूद थे।

19जेएनडी27: शिकायतों की सुनवाई करते हुए एसडीएम मनीष फोगाट। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें