सफीदों। सदर थाना सफीदों पुलिस ने आदर्श काॅलोनी सफीदों निवासी दीपक को खेड़ाखेमावती गांव के पाजू खुर्द मोड़ पर दुकान में अवैध रूप से शराब बेचते हुए पकड़ा है।
पुलिस को सूचना मिली थी कि आदर्श कॉलोनी सफीदों निवासी दीपक खेड़ाखेमावती गांव में पाजू खुर्द मोड़ पर जोहड़ के सामने दुकान में अवैध रूप से शराब बेच रहा है। छापा डालने पर वहां से काफी मात्रा में शराब मिली। सदर थाना सफीदों पुलिस ने दीपक के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। संवाद