संवाद न्यूज एजेंसी
जींद। उचाना थाना क्षेत्र के गांव में सुबह उपले बनाने गई किशोरी से एक युवक द्वारा दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। उचाना थाना क्षेत्र के एक गांव के एक व्यक्ति ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी 14 वर्षीय बेटी वीरवार की सुबह घर से उपले बनाने के लिए निकली थी। वह काफी देर तक घर नहीं लौटी। जब वे नजदीकी खेत में पहुंचे तो गांव का ही युवक वहां से भाग खड़ा हुआ। पूछताछ करने पर उसकी बेटी ने बताया कि आरोपी युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया है। उचाना थाना प्रभारी रविंद्र ने बताया कि पुलिस ने व्यक्ति की शिकायत पर युवक के खिलाफ दुष्कर्म समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।