जींद। नाबालिग को नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म करने के आरोप में पुलिस ने केस दर्ज किया है। आरोपी युवक पड़ोस में ही रहता है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
महिला थाना पुलिस को दी शिकायत में शहर की एक कालोनी महिला ने बताया कि उसकी 15 वर्षीय बेटी को नशीला पदार्थ पिलाकर पड़ोस में ही रहने वाले युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। जांच अधिकारी डीएसपी गीतिका जाखड़ ने बताया कि पुलिस ने महिला की शिकायत पर रमेश के खिलाफ पॉक्सो व एससी एसटी एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।