फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लिव-इन रिलेशनशिप, यातना और खुदकुशी: डेढ़ साल दो बच्चे की मां संग रहा, सात दिन में जो हुआ, वह सह न सका प्रदीप

Sat, 30 May 2026 11:16 AM IST
Akash Dubey संवाद न्यूज एजेंसी, जींद

सार

कृष्णा कॉलोनी में प्रदीप (30) ने लिव-इन पार्टनर आशी, उसके पति राकेश और अजीत की प्रताड़ना से 27 मई को आत्महत्या कर ली। पुलिस ने सुसाइड नोट पर तीनों पर एफआईआर दर्ज की।
विज्ञापन
युवक ने की खुदकुशी - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहर की कृष्णा कॉलोनी में 30 वर्षीय प्रदीप ने लिव-इन पार्टनर आशी, उसके पति राकेश और एक अन्य अजीत की प्रताड़ना और धमकियों से परेशान होकर जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस को एक सुसाइड नोट मिला है। पुलिस ने सुसाइड नोट के आधार पर दंपती समेत तीन आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।

विज्ञापन
Trending Videos

युवक के भाई बलजीत ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उनका छोटा भाई प्रदीप करीब डेढ़ साल से कृष्णा कॉलोनी में किराए के मकान में आशी नाम की महिला के साथ सहमति संबंध (लिव-इन रिलेशनशिप) में रह रहा था। आशी के दो बच्चे हैं जिनका पालन-पोषण प्रदीप ही कर रहा था।

करीब 7-8 दिन पहले आशी बिना बताए प्रदीप को छोड़कर कैथल के गांव तारागढ़ स्थित अपनी ससुराल चली गई। जब प्रदीप उसे लेने तारागढ़ गया तो वहां आशी और उसके पति राकेश ने प्रदीप के साथ मारपीट की।

आरोप लगाया कि मारपीट की घटना के बाद आरोपियों का हौसला और बढ़ गया। 25 मई को अजीत, आशी और महिला के पति राकेश ने खुद को पुलिस ऑफिसर बताते हुए प्रदीप को फोन किया। उसे डराया-धमकाया और जान से मारने की धमकी दी।

परेशान होकर प्रदीप ने 27 मई को मकान में ही जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी। सूचना मिलते ही डॉ. धर्मेंद्र के नेतृत्व में सीन ऑफ क्राइम की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। जांच के दौरान पुलिस को कमरे से एक कॉपी मिली। इसमें प्रदीप ने सुसाइड नोट लिखा था। पुलिस ने सुसाइड नोट, मोबाइल और जहर के पाउच बरामद बरामद किए।
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया है। महिला आशी, उसके पति राजेश और एक अन्य अजीत नामक व्यक्ति के खिलाफ 30 वर्षीय प्रदीप को आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप में एफआईआर दर्ज कर ली है। -संजय, जांच अधिकारी, शहर पुलिस थाना जींद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें