फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: युवक ने खेतों में पेड़ पर लगाया फंदा, मिला सुसाइड नोट

Thu, 28 Mar 2024 02:46 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जुलाना। कस्बे के करसोला गांव के खेतों में एक युवक ने पेड़ से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पाकर जुलाना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पेड़ से उतारा। मौके पर मृतक के परिजनों को बुलाया गया। पुलिस को मृतक की जेब से एक सुसाइड नोट भी मिला। नोट में रुपयों के लेनदेन को लेकर आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप भी लगाए गए हैं।
विज्ञापन

करसोला गांव निवासी अजय ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका बड़ा भाई 35 वर्षीय विजयपाल दिहाड़ी मजदूरी करता था। बुधवार को उसने खेतों में जाकर पेड़ से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। विजयपाल की जेब से एक सुसाइड नोट भी मिला, जिसमें लिखा हुआ था कि मेरी मरने की वजह सुनील तोता, प्रदीप गोहाना, संजय कन्हेली व अनिल हुड्डा है। अजय का आरोप है कि उनसे विजयपाल का लेन देन था और उन्होंने हिसाब–किताब नहीं किया। इस वजह से उनके भाई ने फांसी लगा ली। जुलाना थाना पुलिस ने अजय की शिकायत पर सुनील तोता, प्रदीप गोहाना, संजय कन्हेली व अनिल हुड्डा के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी।
बाक्स
मृतक आत्महत्या के लिए मजबूर करने के मामले में था आरोपी, हो चुका था भगौड़ा घोषित

मृतक विजयपाल नौ जनवरी 2021 के एक मामले में आत्महत्या के लिए मजबूर करने के मामले में आरोपी था और कोर्ट में पेश नही होने पर आरोपी को भगौड़ा घोषित किया गया था। 9 जनवरी 2021 काे जुलाना के वार्ड 12 निवासी अंकित ने पुलिस को शिकायत दी थी कि उसके पिता रामधारी को करसोला गांव निवासी विजय ने आत्महत्या के लिए मजबूर किया। रामधारी ने करसोला गांव में आरोपी के घर में बने तूड़े के कमरे में आत्महत्या कर ली थी। जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज किया था। मृतक विजय कई बार कोर्ट में पेश नही हुआ तो कोर्ट ने आरोपी को भगौड़ा घोषित कर दिया था।
विज्ञापन


वर्जन

पुलिस को सूचना मिली थी कि करसोला गांव के पास खेतों में एक युवक ने पेड़ से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव की जेब से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ। पुलिस ने मृतक के भाई की शिकायत पर चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतक आत्महत्या के लिए मजबूर करने के मामले में आरोपी था। बुधवार को कोर्ट में पेश होने के लिए गैर जमानती वारंट जारी किया गया था।
विज्ञापन


नवीन मोर, थाना प्रभारी जुलाना।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें