फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: सर्वजातीय बिनैण खाप आम सभा की बैठक 31 को दनोदा चबूतरे पर

Thu, 28 Mar 2024 02:40 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। सर्वजातीय बिनैण खाप आम सभा की बैठक 31 मार्च को दनौदा गांव में खाप के चबूतरे पर आयोजित की जाएगी। अध्यक्षता नवनिर्वाचित खाप प्रमुख रघुबीर सिंह नैन करेंगे। खाप प्रतिनिधि बलबीर सिंह नैन ने बताया कि बैठक में सर्वजातीय बिनैण खाप की कार्यकारिणी सहित महासभा गठन कर खाप से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर विचार विमर्श किया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि सर्वजातीय बिनैण खाप के निवर्तमान प्रधान नफे सिंह नैन के देहांत के बाद नए चुनाव न होने के चलते पिछले कई महीनों से खाप के प्रधान का पद खाली पड़ा था। इसके बाद 17 मार्च को खाप के दनौदा चबूतरे पर चुनावी बैठक आयोजित कर सर्वसम्मति से रघुबीर सिंह नैन को खाप का प्रधान चुन लिया गया। अब इसके बाद 31 मार्च को नवनियुक्त प्रधान रघुबीर नैन ने प्रधान बनने के बाद खाप चबूतरे पर बाकी कार्यकारिणी एवं महासभा की बैठक बुलाई। इसमें खाप प्रतिनिधियों से सलाह कर सभी की रायशुमारी के बाद आपसी सहमति से नई कार्यकारिणी, पदाधिकारियों व महासभा का सर्वसम्मति से चुनाव किया जाएगा। इसके लिए नवनिर्वाचित खाप प्रधान ने सर्वजातीय बिनैण खाप से संबंधित सभी लोगों को आमंत्रण भेजा है। बलबीर नैन ने बताया कि इस अवसर पर खाप समाज हित में विभिन्न ऐतिहासिक फैसले भी ले सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें