फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: इंस्टाग्राम पर विदेश जाने का विज्ञापन देख फंसा युवक, ठगों ने ऐंठे 1.90 लाख रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। अलेवा थाना क्षेत्र के एक गांव के युवक को इंस्टाग्राम पर विज्ञापन देखकर विदेश जाने का प्रयास भारी पड़ गया। साइबर ठगों ने 1.90 लाख रुपये ऐंठ लिए। साइबर क्राइम थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

नगूरां निवासी सुरेंद्र ने एफआईआर में बताया कि दस मार्च को वह इंस्टाग्राम देख रहे थे। इसी दौरान उन्हें विदेश भेजने वालों का एक विज्ञापन दिखाई दिया। उन्होंने विज्ञापन में दिए गए फोन नंबर पर बात की तो उसने अपना नाम रमनदीप बताया।
कनाडा भेजने के नाम पर उनकी रमनदीप से दस लाख में बात तय हो गई। इसके बाद उसने टिकट के लिए रुपये मांगे और टिकट करवा दी। फिर उसने पैसे मांगे तो उन्होंने एक लाख 60 हजार रुपये अलग-अलग तारीखों में उसके खाते में भेज दिए।
विज्ञापन

20 मार्च को इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से जाने वाली फ्लाइट में उनकी टिकट बुक थी लेकिन 19 मार्च को यह कैंसिल हो गई। जब उन्होंने उससे बात की तो बताया गया कि आप अभी नहीं जा सकते हैं।
कुछ दिन बाद ठग ने उनका फोन उठाना बंद कर दिया। तब एहसास हुआ कि उनके साथ धोखाधड़ी हुई है। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी करने के आरोप में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें