जींद। शाहपुर गांव के नजदीक तेज रफ्तार पिकअप ने की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। सदर थाना पुलिस ने मृतक के चाचा की शिकायत पर फरार पिकअप चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जाखोली गांव निवासी जोगेंद्र किसी कार्य के चलते जींद आए हुए थे। रविवार देर रात को वह बाइक पर लौट रहे थे तो शाहपुर के निकट तेज रफ्तार पिकअप ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में जोगेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना को अंजाम देन के बाद चालक गाड़ी लेकर फरार हो गया। राहगीरों ने जोगेंद्र को पीएचसी कंडेला पहुंचाया, जहां से चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालात को देखते हुए पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। सोमवार को उपचार के दौरान जोगेंद्र की मौत हो गई। सदर थाना पुलिस ने रामपाल की शिकायत पर फरार पिकअप चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सदर थाना के जांच अधिकारी मनीष कुमार ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है।