फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: युवक की ससुराल में मौत, पत्नी सहित 5 पर केस

Sun, 13 Apr 2025 12:57 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
अपने बेटे की मौत पर विलाप करते परिजन। संवाद
विज्ञापन
टोहाना। गांव अमानी के रहने वाले 22 वर्षीय युवक की अपने ससुराल जींद जिले के उचाना में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने पत्नी रीना, सास, ससुर और दो साले विशाल और राहुल पर आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया है। उचाना पुलिस ने मृतक के परिजनों के बयान पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतक के शव का टोहाना के नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों के हवाले कर दिया गया। मृतक के पिता नानक ने बताया कि उसके 22 वर्षीय बेटे गुरजीत का विवाह करीब डेढ़ साल पहले उचाना के गांव तारखा निवासी रीना के साथ हुआ था। शादी के बाद से उसके ससुराल पक्ष के लोग उसके बेटे को परेशान करते थे। पिता ने बताया कि उसके बेटे के घर करीब दो माह पूर्व जब बेटी का जन्म हुआ तो उसके ससुराल पक्ष के लोग आए थे। इस दौरान वे गुरजीत की पत्नी को भी अपने साथ ले गए थे। शुक्रवार को गुरजीत की सास ने फोन करके उसको उचाना बुला लिया। शाम को फोन पर सुचित किया कि गुरजीत ने जहरीला पदार्थ खा लिया है। इससे उसकी माैत हो गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें