सफीदों। रामपुरा गांव में सोमवार को स्कूटी से गिरकर युवक की मौत हो गई। घटना का कारण स्कूटी का अनियंत्रित होना बताया जा रहा है। मृतक की पहचान रामपुरा गांव निवासी कुलविंद्र (30) के रूप में हुई है। रामपुरा गांव निवासी कुलविंद्र सोमवार को स्कूटी पर सफीदों आ रहा था। रास्ते में उसकी स्कूटी अनियंत्रित होकर नाले में गिर गई, जिससे कुलविंद्र की मौत हो गई। मामले की सूचना सदर थाना पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव को सफीदों के नागरिक अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। सदर थाना प्रभारी आत्माराम ने कहा कि परिजनों के बयान दर्ज करके आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।