नाले से निकाला गया युवक का शव व पास खड़े लोग। संवाद
सफीदों। पुराने बस अड्डे के पास मकबरा पीर रोड पर रविवार देर शाम को नाले में एक युवक का शव पड़ा मिला। मृतक युवक की पहचान रविदास बस्ती निवासी रविंद्र (32) के रूप में हुई है। मामले की सूचना सफीदों पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है।
भाई संजय ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि रविंद्र अकसर बिना बताए घर से चला जाता था। किसी ने पुराने बस स्टैंड रोड पर मकबरा पीर के पास उसका शव नाले में पड़े होने की सूचना दी। शहर थाना सफीदों प्रभारी ईश्वर सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है।