फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: चोरी के आरोप में युवक को पकड़ा

Mon, 08 Jan 2024 11:18 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
नरवाना। एक घर में घुसकर चोरी के आरोप में युवक को पकड़ लिया गया। पकड़े गए युवक और एक अन्य के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में हरिनगर निवासी आशू ने कहा कि सात जनवरी को काम से गया था। घर के अन्य सभी सदस्य किसी काम से बाहर गए थे। बाद में उसके छोटे भाई शिवा ने फोन पर बताया कि घर में चोर घुस गए हैं। घर पर पहुंचा तो घर के पास में शिवा व विकास ने एक व्यक्ति को पकड़ रखा था। उसके भाई शिवा ने बताया कि उस पकड़े गए व्यक्ति के साथ में दो व्यक्ति और घर में घुसे थे। पकड़े गए व्यक्ति ने खुद को खनौरी के गांव बनारी निवासी अजय बताया। घर से 25 हजार रुपये की नकदी, सोने की तबीजी व अन्य सामान गायब मिला। पुलिस ने युवक को नामजद करते हुए दो अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें