जींद। घिमाना गांव में घर में घुसकर मारपीट करने के आरोप में सदर थाना पुलिस ने गांव के ही एक युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में घिमाना निवासी रामचंद ने कहा कि वह खेती करता है। छह जनवरी को वह और उसकी पत्नी निर्मला व उसका बेटा विराट अपने मकान के सामने गली में बैठे थे। शाम लगभग साढ़े छह बजे के घिमाना निवासी दीपक उसके पास आ गया और गालीगलौज करने लगा। विराट ने जब उसे गाली देने से रोका तो दीपक उसके साथ झगड़ा करने लगा। फिर उसने दीपक को वहां से भेज दिया। थोड़ी देर बाद दीपक अपने हाथ में तेजधार हथियार लेकर वापस आ गया और विराट को मारने लगा। रामचंद और उसकी पत्नी निर्मला विराट को छुड़वाने लगे तो दीपक ने तेजधार हथियार से उसकी दाहनी टांग पर वार किया। इसमें निर्मला को चोटें आईं। पड़ोसी जुटे तो आरोपी भाग गया।