फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राचीन भूतेश्वर मंदिर में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं करने पर युवक की धुनाई

विज्ञापन
प्राचीन भूतेश्वर मंदिर का फोटो - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
सावन के सोमवार के दिन प्राचीन भूतेश्वर मंदिर में एक युवक द्वारा शारीरिक दूरी के नियम का पालन नहीं करने पर हंगामा हो गया। नियम तोड़कर जब युवक ने मंदिर में प्रवेश किया तो सेवादारों ने उसे टोका। आरोप है कि इस पर युवक धक्का-मुक्की करते हुए भवन में भी प्रवेश कर गया। प्रबंधकों ने उसे समझाने का प्रयास किया, मगर वह नहीं माना। उसने धक्का-मुक्की की और गाली-गलौज किया। श्रद्धालु महिलाओं से भी दुर्व्यवहार किया। मंदिर के सेवादारों ने उसे किसी तरह बाहर निकाला। फिर भी वह गाली-गलौज करने से नहीं माना तो सेवादारों ने उसकी धुनाई कर दी। प्रबंधक कमेटी की ओर से मामले की शिकायत शहर थाने में भी की गई है। शिकायत पर कार्यवाई की मांग की गई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें