फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: फैक्टरी मालिक को पिस्तौल दिखाकर रुपये मांगने का आरोपी काबू

Sun, 05 May 2024 01:32 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
04जेएनडी26: पुलिस गिरफ्त में पकड़ा गया आरोपी। स्रोत पुलिस प्रशासन
विज्ञापन
जींद। खल बिनौला फैक्टरी के मालिक को पिस्तौल दिखाकर रुपये मांगने मांगने के आरोपी कैथल के चीका की मियां बस्ती निवासी अजय कटारिया उर्फ अज्जू को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को एक दिन के रिमांड पर लिया है। पकड़ा गया आरोपी कैथल के एक मामले में 25 हजार रुपये का ईनामी घोषित है।
विज्ञापन


धरौदी निवासी प्रवीन ने 7 मार्च को पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि वह अपने खल के मिल में बैठा था। इस दौरान दो युवक बाइक पर आए और उसके साथ हाथापाई कर पिस्तौल तानकर रुपये मांगे। मामले में पुलिस ने 21 मार्च को धरौदी निवासी कर्मवीर उर्फ विक्की को गिरफ्तार कर दो दिन के रिमांड पर लिया था। रिमांड के दौरान वारदात में शामिल अजय कटारिया उर्फ अज्जू व धरौदी निवासी कपिल का नाम सामने आया था। इस मामले में पुलिस ने शनिवार को अजय को गिरफ्तार कर वारदात में इस्तेमाल की गई बाइक बरामद कर ली है।

04जेएनडी26: पुलिस गिरफ्त में पकड़ा गया आरोपी। स्रोत पुलिस प्रशासन

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें