नरवाना। पुलिस ने ढाकल रोड स्थित एक कन्फेक्शनरी की दुकान पर दबिश दी तो उसके केबिन मे युवक-युवती संदिग्ध हालत में मिले। पुलिस ने दुकान संचालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
शहर थाना नरवाना पुलिस को सूचना मिली थी कि ढाकल रोड पर एक कन्फेक्शनरी की दुकान है। इसके संचालक खरल गांव निवासी संदीप व धर्म सिंह काॅलोनी निवासी शीला है। यह इस कन्फेक्शनरी के अंदर बाहर से लड़कियां को लाकर वेश्यावृत्ति करवाते हैं। सूचना पर पुलिस ने एक बोगस ग्राहक बनाकर कन्फेक्शनरी में भेजा। ग्राहक ने बात पक्की होने पर पुलिस को इशारा कर दिया। महिला पुलिस कर्मचारी के साथ टीम ने अंदर दस्तक दी तो खरल निवासी संदीप फरार हो गया। रिसेप्शन पर बैठी शीला आने-जाने वालों को इशारे से लुभा रही थी। उसके बाद दुकान के अंदर बने केबिन को खुलवाकर जांच की तो वहां पर एक लड़का-लड़की आपत्तिजनक हालत में मिले। पुलिस पूछताछ में शीला ने बताया कि वह संदीप के साथ इस धंधे में शामिल हैं। शहर थाना पुलिस ने संदीप, शीला व इसके पति फकीरिया और केबिन में मिले युवक-युवती के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।