फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना जांच रिपोर्ट दिखाओगे तभी बस में हरिद्वार की यात्रा कर पाओगे

विज्ञापन
बस स्टैंड परिसर में खड़ीं बसें। संवाद - फोटो : Jind
विज्ञापन
हरिद्वार के कुंभ मेले में जाने वाले श्रद्धालुओं को रोडवेज बस में तभी टिकट मिलेगा जब वे कोरोना जांच की रिपोर्ट परिचालक को दिखाएंगे। यदि कोई यात्री रिपोर्ट नहीं दिखाएगा तो उसे उत्तराखंड में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। उत्तराखंड सरकार कुंभ मेले में कोरोना गाइडलाइन का सख्ती से पालन करवा रही है।
विज्ञापन

हजारों श्रद्धालु गंगा में डुबकी लगाने के लिए हरिद्वार जा रहे हैं, इसलिए उत्तराखंड सरकार कोई जोखिम लेना नहीं चाह रही है। हरिद्वार की सीमा पर हुई सख्ती की वजह से बुधवार को श्रद्धालुओं को लेकर गई जींद डिपो की बस को आगे नहीं जाने दिया गया। चालक और परिचालक जब कोरोना की जांच रिपोर्ट नहीं दिखा सके तो उन्हें भी लौटा दिया गया। हरिद्वार प्रशासन ने रोडवेज के चालक और परिचालक को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि हरिद्वार में वही श्रद्धालु प्रवेश कर सकेगा, जिसके पास कोरोना जांच की रिपोर्ट होगी। इसके अलावा किसी को भी प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा।
बुधवार सुबह हरिद्वार जाने वाली बस को उत्तराखंड बॉर्डर से लौटाया
जींद से हरिद्वार के लिए हर रोज सुबह पांच बजकर 50 मिनट पर जींद डिपो से बस जाती है। उत्तराखंड सरकार ने कुंभ मेले के मद्देनजर श्रद्धालुओं की ज्यादा भीड़ होने पर यात्रियों के लिए कोरोना जांच रिपोर्ट साथ में लाने के निर्देश दिए हैं। बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए उत्तराखंड सरकार ने यह निर्णय लिया है। बुधवार को जींद से हरिद्वार जाने वाली बस ने जब उत्तराखंड सीमा में प्रवेश किया तो न तो यात्रियों के पास कोरोना जांच रिपोर्ट थी और न ही चालक व परिचालक के पास। ऐसे में बॉर्डर पर तैनात कर्मचारियों ने जींद डिपो की बस को वापस भेज दिया।
विज्ञापन

दिए जाएंगे आवश्य दिशा-निर्देश
इस बारे में पता किया जाएगा कि उत्तराखंड सरकार ने क्या दिशा-निर्देश जारी किए हैं। अगर यात्रियों के साथ-साथ चालक और परिचालक को कोरोना जांच रिपोर्ट अनिवार्य होगी तो इसके बारे में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जाएंगे। वहीं बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए यात्रियों से भी अनुरोध है कि किसी भी सार्वजनिक जगह पर जाते समय मास्क का प्रयोग करने के अलावा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन अवश्य करें। -बिजेंद्र सिंह, रोडवेज जीएम जींद डिपो।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें