जींद। उचाना विधानसभा क्षेत्र के रिटर्निंग अधिकारी एवं एडीसी विवेक आर्य ने बताया कि 16 सितंबर को उम्मीदवारों को चुनाव चिह्न दिए जाएंगे। इच्छुक उम्मीदवार शाम तीन बजे तक फाॅर्म 5 भरकर नामांकन पत्र वापस ले सकते हैं।
उन्होंने बताया कि उचाना विधानसभा क्षेत्र से 25 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किए है। उन्होंने कहा कि रैली, रोड शो व अन्य कार्यक्रम के लिए प्रशासन से अनुमति लेना अनिवार्य है। रैली, रोड शो व अन्य कार्यक्रम के लिए 48 घंटे पहले ऑनलाइन आवेदन करके अनुमति लेनी होगी। आदेश की अवहेलना करने पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद