जींद। मामा के बेटों के साथ मिलकर नाबालिग से दुष्कर्म करने के आरोप में महिला थाना पुलिस ने तीन युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
महिला थाना पुलिस को दी शिकायत में सदर थाना क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले व्यक्ति ने बताया कि डेढ़ वर्ष पहले करनाल जिले के कबूलपुर गांव निवासी सुमित उनके गांव में आयोजित एक समारोह में आया हुआ था। इस दौरान उसने उनकी नाबालिग बेटी को डरा-धमकाकर दुष्कर्म किया था। इसके बाद से आरोपी बेटी को जान से मारने व बदनाम करने का डर दिखाकर कई बार दुष्कर्म किया। इसमें आरोपी का सहयोग उसके मामा के बेटे बलबीर और संदीप ने किया। इन दोनों ने उनकी बेटी को डराया और छेड़छाड़ भी की। महिला थाना प्रभारी मुकेश रानी ने बताया कि सुमित, बलबीर और संदीप के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद