फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: योग सहायक ने सूर्य नमस्कार का अभ्यास कराया

Mon, 26 Jan 2026 12:53 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
25जेएनडी03: जाजवान गांव में सूर्य नमस्कार करती महिलाएं। स्रोत ग्रामीण
विज्ञापन
जींद। आयुष विभाग की तरफ से संचालित सूर्य नमस्कार अभियान के अंतर्गत जाजवान गांव में रविवार को योग शिविर का आयोजन हुआ। इसमें स्वयं सहायता ग्रुप की महिलाओं ने भाग लिया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का उद्देश्य योग के माध्यम से स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देना और लोगों को नियमित योग अभ्यास के लिए प्रेरित करना रहा। यह आयोजन जिला आयुर्वेद अधिकारी डॉ. अमित रोहिला के निर्देशानुसार किया गया जबकि योग कोऑर्डिनेटर डॉ. योगेश एवं योग विशेषज्ञ गोविंदा के मार्गदर्शन में योग अभ्यास सत्र संपन्न हुआ।
योग सहायक सुनीता ने सूर्य नमस्कार का अभ्यास करवाया। इससे शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक लाभों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सूर्य नमस्कार संपूर्ण योग प्रक्रिया है जिसमें बारह आसनों का क्रमबद्ध अभ्यास होता है। इसके नियमित अभ्यास से शरीर की मांसपेशियां मजबूत होती हैं, लचीलापन बढ़ता है और रीढ़ की हड्डी सुदृढ़ होती है। सूर्य नमस्कार से पाचन तंत्र मजबूत होता है, कब्ज, गैस व मोटापे जैसी समस्याओं में लाभ मिलता है और रक्त संचार बेहतर होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें