फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: हर वार्ड और गांव में स्थापित होंगी योग की शाखाएं, घर-घर तक पहुंचेगा योग

विज्ञापन
फोटो 26जेएनडी27-मोतीलाल स्कूल में आयोजित प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा दिखाते ​खिलाड़ी। स्रोत को
विज्ञापन
जींद। जिले के हर वार्ड और गांव में योग की शाखाएं स्थापित कर योग को घर-घर तक पहुंचाया जाएगा। इस वर्ष पहले से संचालित योग शाखाओं और नर्सरियों को प्रतियोगिता से जोड़ा गया है। अब संगठन का लक्ष्य अधिक से अधिक लोगों तक योग पहुंचाना है।
विज्ञापन

यह बात हरियाणा योगासन खेल एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष रुद्राक्ष मिड्डा ने सोमवार को मोतीलाल पब्लिक स्कूल में आयोजित जिला स्तरीय योगासन खेल प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर कही।
उन्होंने कहा कि संगठन का लक्ष्य योग को जन-जन तक पहुंचाने के साथ-साथ प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए बेहतर मंच उपलब्ध करवाना है। योग की शाखाओं और नर्सरियों को प्रतियोगिताओं से जोड़ने से खिलाड़ियों को अभ्यास के साथ अपनी प्रतिभा निखारने का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के दौरान डीडी विद्यार्थी ने बताया कि प्रतियोगिता में करीब 200 खिलाड़ियों ने भाग लिया, जो अब तक की सबसे अधिक संख्या है। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में खेलने का अवसर मिलेगा।
जिला परिषद चेयरमैन कुलदीप रंधावा ने दीप प्रज्वलित कर प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। उन्होंने उम्मीद जताई कि यह आयोजन जींद में योगासन खेलों को नई पहचान देगा। मार्केट कमेटी जींद के चेयरमैन मनीष बबलू गोयल ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं।
विभिन्न आयु वर्गों में ट्रेडिशनल, आर्टिस्टिक और रिदमिक योगासन स्पर्धाएं करवाई गईं। जींद के अभिषेक और रोहित को विश्व स्तर पर योग में गोल्ड मेडल जीतने पर विशेष रूप से सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को मेडल व पुरस्कार दिए गए, जबकि सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।
विज्ञापन


ये रहे परिणाम
ट्रेडिशनल योगासन: जयंत प्रथम, निखिल कुमार द्वितीय और योगेश तृतीय।
जूनियर लड़के: विनय प्रथम, आकाश शर्मा द्वितीय और अमित तृतीय।
सीनियर लड़के: चेतन प्रथम, संजय द्वितीय और विजय तृतीय।
ट्रेडिशनल लड़के: विजेंदर प्रथम, नरेश द्वितीय और सुखिंदर तृतीय।
ट्रेडिशनल सीनियर लड़के: कुलदीप प्रथम, अजीत द्वितीय और करण सिंह तृतीय।
सीनियर सी ग्रुप: संतराम प्रथम और बलराज द्वितीय।
55 वर्ष से अधिक आयु के पुरुष: साधुराम प्रथम और बलबीर द्वितीय।
55 वर्ष से अधिक आयु की महिलाएं: शीला प्रथम, ओमपति द्वितीय और दर्शना तृतीय।
आर्टिस्टिक पेयर सीनियर लड़कियां: हेमांशी और सनेहा प्रथम, अंजलि और दीवानसी द्वितीय तथा रिंकू और प्रियांशी तृतीय।
आर्टिस्टिक लड़के जूनियर: हर्षित प्रथम।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें