फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा में यश को मिली ऑल इंडिया में पहली रैंक

Fri, 15 Mar 2024 02:31 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। गांव शामलो कलां निवासी यश मलिक ने सैनिक स्कूल में नौवीं कक्षा में प्रवेश के लिए ली गई परीक्षा में ऑल इंडिया में पहली रैंक हासिल की है। 14 वर्षीय यश मलिक सेना में अधिकारी बनकर देश सेवा करना चाहते हैं। यश मलिक ने 400 में से 390 अंक प्राप्त किए हैं।
विज्ञापन

यश मलिक के पिता राम मुकेश ने कहा कि वह छोटे दुकानदार हैं। उनका बेटा शुरू से ही पढ़ाई के साथ सेना में रुचि लेता है। वह सैनिकों की गतिविधियों के बारे में पढ़ता रहता था तथा बचपन से ही सैनिक बनने का सपना संजोए हुए है। उन्होंने बताया कि बेटे की रुचि को देखते हुए उन्होंने उसको कोचिंग दिलवाई है। यश मलिक ने बताया कि उसने गत वर्ष भी यह प्रवेश परीक्षा दी थी, लेकिन कुछ अंक से वह पहला स्थान हासिल नहीं कर पाया था, इसलिए देश में पहली रैंक लाने के लिए दोबारा से परीक्षा दी थी। वह रोजाना 10-11 घंटे पढ़ाई करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें