जींद-रोहतक मार्ग पर ब्राह्मणवास गांव के पास कार और मोटरसाइकिल की टक्कर में पौली गांव निवासी दो किसानों की मौत हो गई। एक किसान ने मौके पर ही, जबकि दूसरे ने पीजीआई रोहतक पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए जींद के नागरिक अस्पताल में भिजवाया। पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हादसे में जान गंवाने वाले किसान पौली गांव के 32 वर्षीय उमेश व 40 वर्षीय विजयपाल थे।
विजयपाल और सुरेश बुधवार दोपहर बाद मोटरसाइकिल पर सवार होकर गांव पौली से जुलाना की तरफ आ रहे थे। जब वह जींद-रोहतक मार्ग पर ब्राह्मणवास गांव के पास पहुंचे तो पीछे से आ रही एक कार ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक चालक उमेश की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि वियपाल गंभीर रूप से घायल हो गया। विजयपाल को उपचार के लिए पीजीआई रोहतक ले जाया जा रहा था तो उसने पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पाकर पुलिज मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जींद के नागरिक अस्पताल में भिजवाया। पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उमेश व विजयपाल खेती के साथ-साथ भैंसों का व्यापार भी करते थे। उमेश अपने पीछे दो लड़की, एक लड़का व पत्नी को छोड़ गया। विजयपाल अपने पीछे एक लड़का व पत्नी को छोड़ गया।
कार के खुल गए एयरबैग, कार चालक हुआ मौके से फरार
जब कार ने बाइक को टक्कर मारी तो कार के एयरबैग खुल गए और कार पलट गई। कार चालक कार को छोड़कर मौके से फरार हो गया। उमेश कार व पेड़ के बीच फंस गया। विजयपाल भी कार के नीचे दब गया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। उमेश व विजयपाल एक ही गांव के थे दोनों खेती के साथ-साथ भैंसों का व्यापार करते थे।