फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तूड़ी की खरीद पर रोक लगाने का फैसला गलत : फूल सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। अखिल भारतीय किसान सभा की जिला कमेटी ने तूड़ी की खरीद और उसे बाहर भेजने पर रोक के फैसले पर रोष जताया है। कहा कि इससे पशु पालक परेशान होंगे।
विज्ञापन

तूड़ी की खरीद पर रोक को लेकर किसान सभा की बैठक जिला प्रधान रोहताश नगूरां की अध्यक्षता हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में हुई। इस दौरान राज्य प्रधान फूलसिंह श्योकंद ने कहा कि तूड़ी की खरीद व लाने ले जाने पर पाबंदी लगाने का फैसला लोकतंत्र के खिलाफ है। सरकार को रोक लगानी है तो महंगाई गुंडागर्दी व भ्रष्टाचार पर लगाए। उन्होंने कहा कि पशुपालकों के लिए गंभीर संकट पैदा हो रहा है। वहीं दूध के रेट बढ़ाने की भी मजबूरी होगी और इसका असर पशुपालन पर भी पड़ेगा। इससे बड़ी-बड़ी कंपनियां दूध के व्यापार में अपना कब्जा बनाएंगी। ऐसे में सरकार को चारा संकट से निपटने की योजना बनानी चाहिए। उन्होंने कहा कि बर्बाद फसलों का मुआवजा भी किसानों को नहीं दिया जा रहा है। पिछले साल खरीफ सीजन में कपास की बर्बाद फसल का मुआवजा तुरंत दिया जाए। जलभराव से खराब फसलों का भी मुआवजा दिया जाए। अभी जींद में 250 एकड़ के करीब गेहूं की फसल जली है। इसके लिए कम से कम 70 हजार रुपये प्रति एकड़ मुआवजा दिया जाए। बैठक में रामा, चांद बहादुर, बलबीर सिंह, वीरेंद्र उचाना सत्यवीर सिंह व राजेंद्र सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें