08जेएनडी02: साहित्यकार सुशीला जांगड़ा को प्रथम जनिका सेवी सम्मान 2025 से सम्मानित करते हुए। स्र
जींद। आदर्श साहित्य शोध एवं विकास संस्थान मोचीवाली डिंग (सिरसा) की तरफ से साहित्यकार सुशीला जांगड़ा को जनिका सेवी सम्मान 2025 से सम्मानित किया गया। यह सम्मान अध्यक्ष जनक राज शर्मा ने जांगड़ा को प्रदान किया। सुशीला जांगड़ा को यह सम्मान उनकी नव प्रकाशित जनिका संग्रह ‘शब्द रश्मियां’ के लिए दिया गया है।
सुशीला जांगड़ा हरियाणा की पहली महिला कवयित्री हैं जिनका जनिका विधा में पहला संग्रह प्रकाशित हुआ है। इससे पहले सुशीला की चार पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं और कई साहित्यिक संस्थाओं द्वारा उन्हें सम्मानित भी किया जा चुका है। उनकी रचनाएं समय-समय पर आकाशवाणी से भी प्रसारित होती रहती हैं।
सुशीला जांगड़ा विभिन्न साहित्यिक संस्थाओं से जुड़ी हैं और ‘म्हारी संस्कृति म्हारा स्वाभिमान’ संगठन की महिला राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में सक्रिय हैं। संस्कृति के संरक्षण और प्रसार में उनके योगदान को विशेष रूप से सराहा जाता है। इस मौके पर साहित्यकार रामफल सिंह खटकड़, नरेंद्र, संतोषी, ओमप्रकाश चौहान, शकुंतला काजल व जगदीश पांचाल मौजूद रहे।