फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: जन्मदिन पर पहलवान ने 41वीं बार किया रक्तदान

विज्ञापन
फोटो 27जेएनडी03-नागरिक अस्पताल में छात्रा सिमरन के जन्मदिन पर लगे ​​शिविर में रक्तदाता को बैज ल - फोटो : हांसी के जिला सचिवालय में समाधान शिविर में शिकायते सुनते एसडीएम। स्रोत : प्रशासन
विज्ञापन
जींद। नागरिक अस्पताल स्थित ब्लड बैंक परिसर में शहीद-ए-आजम भगत सिंह सोसाइटी की ओर से किनाना निवासी एवं रोहतक मेडिकल कॉलेज की छात्रा सिमरन के जन्मदिन पर रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्णलाल मिड्ढा के प्रतिनिधि व बेटे रुद्राक्ष मिड्ढा ने जरूरतमंद का जीवन बचाने से बड़ा कोई पुण्य नहीं है। रक्तदान करने से जरूरतमंद को रक्त उपलब्ध करवाकर जीवन बचाया जा सकता है। उन्होंने रक्तदाताओं का आभार जताते हुए बैज लगाकर उनका उत्साहवर्धन किया। संस्था संस्थापक एवं बीपीएचओ की महिला प्रदेशाध्यक्ष हेमलता प्रजापति और कृष्ण उर्फ सोनू पहलवान ने बताया कि शिविर के दौरान बेटी सिमरन का जन्मदिन केक काटकर मनाया गया। शिविर में युवा सोनू पहलवान ने 41वीं बार और नवीन जांगड़ा ने 26वीं बार रक्तदान किया। इसके अलावा राहुल, मनोज, सुभाष, अंकित, विजय रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें