उचाना। दा फूड ग्रेन डीलर एसोसिएशन के प्रधान पद के चुनाव की तारीख का एलान हो चुका है। 16 सितंबर को मंडी के आढ़ती अपने मताधिकार का प्रयोग करते हुए प्रधान का चुनाव करेंगे। चुनाव को लेकर प्रधान पद के इच्छुक उम्मीदवार 29 व 30 अगस्त को अपना नामांकन फार्म भर सकेंगे। नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही मैदान में उतरने वाले उम्मीदवारों की तस्वीर पूरी तरह साफ होगी। गौरतलब है कि उचाना मंडी में कई वर्षों तक एसोसिएशन के प्रधान का चुनाव सर्वसम्मति से होता रहा है। चुनाव की तारीख घोषित होने के साथ ही मंडी में बैठकों का दौर भी शुरू हो गया है। प्रधान पद को लेकर कौन-कौन से उम्मीदवार मैदान में उतरेंगे, यह 30 अगस्त को नामांकन होने के बाद स्पष्ट होगा। संवाद