26जेएनडी03: जंयती देवी मंदिर में लगी श्रद्धालुओं की भीड। संवाद
जींद। जयंती देवी मंदिर में वीरवार को अष्टमी के अवसर पर प्राचीन जयंती देवी मंदिर में पूजा हुई। मंदिर के कपाट खुलते ही सुबह से ही श्रद्धालुओं की कतारें लगनी शुरू हो गई थीं। भक्तों ने माता के आठवें स्वरूप मां गौरी की पूजा कर परिवार की सुख-समृद्धि और आरोग्य की कामना की।
मंदिर को विशेष रूप से फूलों और रंग-बिरंगी लाइटों से सजाया गया था। पुजारी सागर कौशिक के सानिध्य में माता की विशेष आरती की जिसके बाद भक्तों ने कतारबद्ध होकर माता के दर्शन किए और नारियल व चुनरी अर्पित की।
भक्तों ने नन्हीं कन्याओं को माता का स्वरूप मानकर उनके चरण पखारे और उन्हें हलवा-पूरी व चने का प्रसाद खिलाया। कई श्रद्धालुओं ने मंदिर के बाहर अपनी मन्नत पूरी होने पर भंडारे का भी आयोजन किया। दिनभर मंदिर जय माता दी और सांची जोत वाली माता की जय के उद्घोष से गुंजायमान रहा।