फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: दीपावली पर बाजार गुलजार...बर्तनों, मिठाई और कपड़ों पर जमकर हुई खरीदारी

Sun, 19 Oct 2025 11:39 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
19जेएनडी10 : बाजार में लगी मिट्टी के दीयों की स्टाल। संवाद
विज्ञापन
जींद। दीपावली पर्व पर बाजार में जाम नहीं लगे इसके लिए इस बार विशेष व्यवस्था की गई थी। बड़े वाहनों को बाहर रोकने के लिए बाजार में प्रवेश करने वाले सभी रास्तों पर बैरिकेडिंग कर पुलिस के जवान तैनात किए गए थे। बाजार के मुख्य रास्ते पर रानी तालाब के पास ही वाहनों को रोका जा रहा था।
विज्ञापन

रानी तालाब के नजदीक से वाहनों को रोहतक व भिवानी रोड की तरफ डायवर्ट किया गया। इसके अलावा घंटाघर चौक से मंडी की तरफ वाहनों को गुजारा गया। झांझ गेट, सफीदों गेट, एसडी स्कूल के पास वाहन रोके गए। इसके कारण बाजार में भीड़ तो दिनभर हजारों की संख्या में रही लेकिन जाम के हालात पुलिस की व्यवस्थाओं ने नहीं बनने दिए।
रविवार को शहर के मेन बाजारों में दिनभर रौनक लगी रही। बाजारों में फल-फ्रूट, मिठाई, कपड़े, बर्तन, सजावट की सामग्री, दीए, फूलमालाओं और इलेक्ट्रॉनिक सामान की खरीदारी करने वालों की भीड़ लगी रही। त्योहार के चलते बाजारों में लोगों की संख्या इतनी बढ़ गई कि कई स्थानों पर पैदल चलना भी मुश्किल हो गया।
विज्ञापन

किराना से लेकर मिठाई की दुकानों तक ग्राहकों की कतारें लगी रहीं। वाहन शोरूमों और इलेक्ट्रॉनिक की दुकानों पर भी ग्राहकों की अच्छी खासी भीड़ रही। दीपावली पर वाहन, टीवी, फ्रिज, वॉशिंग मशीन, गहने और घरेलू सामान खरीदे।
भीड़ को देखते हुए शहर की यातायात व्यवस्था को संभालने के लिए पुलिस प्रशासन ने पुख्ता इंतजाम किए। मेन बाजार चौक-चौराहों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया। पांच प्रमुख स्थानों पर पुलिस ने बैरिकेड लगाकर भारी वाहनों के प्रवेश पर पूरी तरह रोक लगा दी ताकि बाजार में जाम की स्थिति न बने। ट्रैफिक पुलिस के जवान जगह-जगह तैनात रहे।

पिछली दीपावली से ज्यादा हुई खरीदारी
दुकानदारों ने बताया कि इस बार दीपावली की बिक्री पिछले सालों की तुलना में बेहतर रही है। लोगों ने मिठाई, कपड़े और सजावट के सामानों के साथ-साथ उपहारों की भी खरीदारी की। बच्चों ने आतिशबाजी और रंगीन लाइट्स में खूब रुचि दिखाई। शाम होते-होते बाजारों में रोशनी और सजावट ने पूरे शहर को चमका दिया।

भीड़ नियंत्रण के लिए पुलिस को उठानी पडी मशक्त
दीपावली पर शहर के रानी तालाब और एसडी स्कूल पर लोगों की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए प्रशासन ने विशेष व्यवस्था की है। ताकि आने-जाने वाले और खरीदारों को परेशानी न हो। इससे भीड़ में धक्का-मुक्की और अव्यवस्था की स्थिति से बचा जा सकेगा। पुलिस अधिकारी लगातार भीड़ की निगरानी कर रही है।

लड़ियों के साथ मिट्टी के दीयों की भी बढ़ी मांग
दीपावली पर्व नजदीक आते ही बाजारों में रौनक बढ़ गई है। मिठाइयों, कपड़ों और सजावटी सामानों के साथ अब मिट्टी के दीयों की मांग भी तेजी से बढ़ रही है। मिट्टी के दीयों में इस बार नए आकार और डिजाइन बाजार में आए हैं। लोगों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ने के कारण मिट्टी के दीयों की खरीद में पहले से अधिक बढ़ोतरी देखी जा रही है।

19जेएनडी10 : बाजार में लगी मिट्टी के दीयों की स्टाल। संवाद

19जेएनडी10 : बाजार में लगी मिट्टी के दीयों की स्टाल। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें