नरवाना। बॉक्सिंग के लिए लड़के व लड़कियों का खेल नर्सरी का ट्रायल शुक्रवार को केएम राजकीय महाविद्यालय में होगा। मेजर सुरेंद्र कुमार ने बताया कि 8 से 14 वर्ष की उम्र के जो खिलाड़ी ट्रायल पास करेंगे, उनको 1500 रुपयेे मासिक भत्ता तथा 15 से 19 वर्ष के चयनित खिलाड़ी को दो हजार रुपये मासिक भत्ता दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस खेल नर्सरी के लिए 25 खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। खिलाड़ियों को अपने साथ आधार कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र, बैंक कॉपी, आईएफएससी कोड व यूनिक आईडी लेकर आना अनिवार्य है।