जींद। 26 अप्रैल को रोहतक मे होने वाले बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कर्मचारी एसोसिएशन के प्रदेश स्तरीय प्रतिनिधि सम्मेलन में जिला जींद से सभी जिला और ब्लॉक स्तरीय पदाधिकारी भाग लेगे। एसोसिएशन के जिला सचिव गुरनाम सैनी, जिला प्रधान प्रदीप लाठर, वित्त सचिव अमरजीत और उप प्रधान सुदेश रानी ने कहा कि एसोसिएशन ने प्रदेश स्तरीय प्रतिनिधि सम्मेलन की रणनीति तैयार करने के लिए 24 अप्रैल को नागरिक अस्पताल में जिला स्तरीय बैठक बुलाई है।
कर्मचारी नेताओं ने सरकार और प्रशासन से एक बार फिर स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत सभी एमपीएचडब्ल्यू पुरुष और महिला को इंटरनेट युक्त मोबाइल सिम, मोबाइल सेट, टीकाकरण के कार्य सहित तमाम स्वास्थ्य कार्यक्रमों को ऑनलाइन करने के लिए लैपटॉप उपलब्ध करवाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि यदि जल्दी ही सरकार और मिशन निदेशक ने कर्मचारियों को उपकरण उपलब्ध करवाने सहित आरसीएच के तहत कार्यरत महिला एमपीएचडब्ल्यू को नियमित कर्मचारियों की भांति 4200 ग्रेड पे के अनुसार वेतन और भत्ते देने, रिक्त पदों पर नियमित भर्ती करने, पदोन्नति सूची जारी करने, पदोन्नत पदों के वेतनमान संशोधित करने की माग पर अमल नहीं हुआ तो 26 अप्रैल को रोहतक में होने राज्य स्तरीय सम्मेलन में आंदोलन को एलान किया जाएगा।