फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली निगम के 190 कर्मचारियों पर लटकी तलवार

विज्ञापन
रोष प्रकट करते बिजली कर्मचारी - फोटो : bureau
विज्ञापन
- बिजली निगम में डीसी रेट कार्यरत कर्मचारी परेशान
विज्ञापन

190 कर्मचारियों पर लटकी तलवार
- हिसार मुख्यालय ने पत्र जारी कर कार्रवाई के दिए आदेश
अमर उजाला ब्यूरो
जींद। सब डिविजनों के विरोध में 11 मई को सामूहिक अवकाश पर जाने वाले बिजली निगम में डीसी रेट पर कार्यरत 190 कर्मचारियों पर तलवार लटक रही है। हिसार डिविजन के चीफ इंजीनियर ने जींद सर्कल के एसई को पत्र जारी कर उक्त कर्मचारियों को बर्खास्त करने के निर्देश दिए हैं। हालांकि सूत्रों के अनुसार इस मामले में कुछ ही कर्मचारियों पर गाज गिरेगी। गौरतलब है कि 11 मई को हरियाणा ज्वांइट एक्शन कमेटी के आह्वान पर प्रदेश भर में बिजली कर्मचारियों ने सामूहिक अवकाश लिया था। इसमें डीसी रेट पर कार्यरत कर्मचारी भी शामिल हुए थे। सरकार ने ज्वांइट एक्शन कमेटी के इस आंदोलन में शामिल डीसी रेट के कर्मचारियों को बर्खास्त करने के निर्देश दिए थे। अब इस मामले में हिसार डिविजन से पत्र जारी किया गया है। इससे कर्मचारियों में रोष है। हालांकि निगम के विश्वस्त सूत्रों के अनुसार इस पूरे मामले में उन्हीं कर्मचारियों पर गाज गिरेगी, जिनका पिछला रिकॉर्ड खराब रहा है।

कार्रवाई चल रही है
11 मई को सामूहिक अवकाश पर जाने वाले डीसी रेट पर कार्यरत कर्मचारियों को बर्खास्त करने के आदेश मिले हैं। अभी इस मामले में कार्रवाई चल रही है। पूरी जांच के बाद ही अंतिम निर्णय होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 - दलजीत सिंह, एसई
बिजली निगम जींद।

बिजली कर्मचारियों ने जताया रोष, क्रमिक अनशन शुरू
जींद। डीसी रेट व ठेके के अंतर्गत कार्यरत कर्मचारियों को हटाने के सरकार के फैसले के खिलाफ सोमवार को एसई कार्यालय का घेराव करके प्रदर्शन किया। ज्वाइंट कमेटी नेता सर्कल सचिव सतपाल श्योकंद की अध्यक्षता में बिजली कर्मचारियों ने क्रमिक अनशन शुरू किया। सर्कल सचिव रामफल दलाल ने बताया कि 28 मई तक प्रत्येक दिन नौ से पांच बजे तक दो कर्मचारी क्रमिक अनशन पर बैठेंगे। कमेटी प्रदेश सचिव सुरेश राठी ने कहा कि सरकार की कर्मचारी विरोधी व शोषणकारी नीतियों तथा निजीकरण की नीतियों से आम जनता को नुकसान हो रहा है। निजीकरण की नीतियों के कारण बिजली मंहगी और आम आदमी से दूर हो जाएगी। उन्होंने कहा कि जब तक सरकार 23 सब डिविजनों के निजीकरण का टेंडर रद्द नहीं करती और 10 सूत्रीय मांगों पत्र को लागू नहीं करती है, तब तक लगातार आंदोलन जारी रहेगा। 29 व 30 जून को दो दिन की हड़ताल करके जनता के बीच जाकर सहयोग की अपील करेंगे। कर्मचारियों को हटाने तथा सब डिविजनों के निजीकरण के विरोध में नगूरां, जुलाना व सिटी सब डिविजन सहित जींद के सभी डिविजनों पर कर्मचारी अनशन पर बैठे हैं। इस अवसर पर कर्मचारी महासंघ के प्रदेश प्रवक्ता विनोद शर्मा, सुरेंद्र जुलानी, धर्मवीर भंभेवा, सुरेश खासा, राजेश शर्मा, राममेहर देशवाल, रोशनलाल, रामवीर शर्मा, सत्यवान ढुल, सुरेंद्र बड़क, संजीव ढांडा, अनूप वेदपाल दहिया मौजूद रहे।
फोटो कैप्शन
टो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें