फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: दुष्यंत से बोले कार्यकर्ता, लोगों के काम नहीं होने के कारण हारे

Wed, 26 Jun 2024 02:58 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
25जेएनडी28 : कार्यकर्ताओं को संबोधित करते पूर्व उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला। संवाद
विज्ञापन
जींद। लोकसभा चुनाव के बाद पहली बार उचाना पहुंचे उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला को अपने कार्यकर्ताओं की खरी-खरी बातों का सामना करना पड़ा। कुछ लोगों ने उचाना कार्यालय सचिव पर काम नहीं करने के आरोप लगाए।
विज्ञापन

एक व्यक्ति ने कहा कि वह खुद दुष्यंत चौटाला से अपने भाई की बदली के लिए चार बार मिले, लेकिन बदली नहीं हो पाई। इस पर दुष्यंत चौटाला ने कहा कि ऐसा कोई काम नहीं। जब दस लोग उनके पास आए हों और वह काम नहीं हुआ है। चुनाव में हार का कारण लोगों का चार काम होने के बाद, एक काम नहीं होना और उसको मुद्दा बनाना रहा। उन्होंने बीरेंद्र सिंह पर जजपा को लेकर गलत प्रचार करने के आरोप लगाए।
दुष्यंत चौटाला जब उचाना में बने जजपा के कार्यालय पहुंचे तो यहां काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे। बैठक में कुछ लाेगों ने हार का कारण लोगों के काम नहीं होना बताया। एक व्यक्ति ने परिवार पहचान पत्र की गलती ठीक नहीं होना बताया। कार्यालय सचिव पर भी काफी लोगों ने व्यवहार ठीक नहीं होने के आरोप लगाए। लोगों ने कहा कि इसी कारण नैना चौटाला को उचाना हलके से केवल 4210 वोट मिले। इस पर दुष्यंत चौटाला ने कहा कि उचाना हलके में 1100 करोड़ रुपये के विकास कार्य हुए हैं। उनके बारे में किसी ने किसी से चर्चा नहीं की। एक-दो काम नहीं हुआ तो इसी की चर्चा शुरू कर दी। विरोधी लोगों ने इसी बात का फायदा उठाया और इनका ही प्रचार शुरू कर दिया, जिस कारण पार्टी को नुकसान हुआ।
विज्ञापन

दुष्यंत चौटाला ने पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी बीरेंद्र पर आरोप लगाया कि उन्होंने गलत प्रचार किया। उनके निजी सचिव उचाना की जनता के काम नहीं करवाते। इसी प्रचार के कारण पार्टी कार्यकर्ता निराश हो गए और लोकसभा चुनाव में हार हुई। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि यदि विकास कार्यों का प्रचार होता तो चुनाव में जीत होती। इस प्रकार हार से निराश होने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव में जजपा प्रदेश में अच्छा प्रदर्शन करेगी और सरकार बनाएगी। लोकसभा और विधानसभा चुनाव में काफी अंतर होता है। लोकसभा चुनाव में लोग केंद्र को देखते हुए मतदान करते हैं, लेकिन विधानसभा में ऐसा नहीं होगा। पूर्व जिला प्रधान कृष्ण राठी ने कहा कि वह जिले में जजपा को मिली हार की जिम्मेदार लेते हैं। पार्टी के अनुरूप परिणाम नहीं रहे। उन्होंने कहा कि आपस में एक-दूसरे की टांग खिंचाई नहीं करें। आपस में ग्रुप बना कर काम नहीं करें बल्कि संगठन को मजबूत करने के लिए काम करें। आने वाले 100 दिन कड़ी मेहनत करनी है। इस मौके पर जोरा सिंह डूमरखा, दिनेश चेयरमैन, भलेराम श्योकंद, चंद्रपाल शर्मा, नसीब घसो, राजीव डूमरखा, महीपाल बधाना, पप्पू नगूरां, वीरेंद्र कौशिक व अन्य मौजूद रहे।

25जेएनडी28 : कार्यकर्ताओं को संबोधित करते पूर्व उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें