25जेएनडी42: अवैध कनेक्शन को बंद करवाती हुई जनस्वास्थ्य विभाग की टीम। स्वयं
जींद। नरवाना शहर में पेयजल लाइन के लिए विभाग की ओर से निर्धारित आधा इंच से अधिक की मोटाई की पाइप लाइन मिलने पर कनेक्शन काट दिए गए। इसके स्थान पर आधा इंच के कनेक्शन लगाए गए। विभाग से अधिकृत प्लंबर से ही सभी कनेक्शन दोबारा करवाए गए।
जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के जिला सलाहकार रणधीर मताना व नरवाना से कनिष्ठ अभियंता सुरेंद्र कुंडू ने संयुक्त रूप से टीम के साथ धर्म सिंह कॉलोनी में जल संरक्षण अभियान के तहत घर-घर जाकर जल संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक किया।
उन्होंने उपभोक्ताओं से अनुरोध किया कि वह विभाग की गाइडलाइन के अनुसार कनेक्शन ले। पानी जरूरत के अनुसार इस्तेमाल करें और टोटियों को बंद कर दें। यदि विभाग के नियमों की अनदेखी करके आधा इंच से अधिक की पाइप लगाई गई तो विभागीय कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि विभाग ने कुछ समय पूर्व ही पेयजल आपूर्ति के लिए धर्म सिंह कॉलोनी में पाइपलाइन बिछाई थी।
लोगों को आधे इंच के कनेक्शन करवाने के लिए कहा गया, लेकिन कुछ लोगों ने इससे अधिक साइज का कनेक्शन किया था, जिसके खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई की गई।
25जेएनडी42: अवैध कनेक्शन को बंद करवाती हुई जनस्वास्थ्य विभाग की टीम। स्वयं