7जेएनडी17: मालवी गांव में सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते मजदूर। स्रोत यूनियन
जुलाना। क्षेत्र के मालवी गांव में निर्माण मजदूरों की बैठक हुई। विभिन्न मुद्दों और मांगों पर चर्चा की गई। मजदूरों ने लेबर कोड को मजदूरों को गुलाम बनाने वाला कानून बताते हुए रद्द करने की मांग की।
नेता सुभाष पांचाल ने कहा कि जब से प्रदेश में भाजपा की सरकार आई है तब से मजदूरों के हक पर हमला किया जा रहा है। सरकार एक ओर मजदूरों, दलितों और पिछड़ों का हितैषी होने का दावा करती है जबकि सच्चाई यह है कि 10 वर्षों में सबसे ज्यादा अधिकार इन्हीं वर्गों से छीने गए हैं। मजदूरों ने चेतावनी दी कि यदि समय रहते सरकार ने मजदूरों का बंद पड़ा पोर्टल नहीं खोला और रुके हुए लाभ जारी नहीं किए, तो भवन निर्माण यूनियन 17 और 18 जनवरी को हरियाणा विधानसभा के डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण मिड्ढा के आवास पर महापड़ाव डालेगी। बैठक में सुल्तान, बिजेंदर, ताराचंद, जयपाल, जोगिंदर, अशोक, कमल, मनोज, कल, राजू, सुनील, दीनदयाल और निर्माण मजदूर उपस्थित रहे।