फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: मजदूरों ने मंडी गेट पर जड़ा ताला, एक घंटे तक मंडी की एंट्री को रखा बंद

विज्ञापन
22जेएनडी22: मजदूरों द्वारा बंद किया गया हाइवे स्थित अतिरिक्त मंडी गेट। स्रोत किसान
विज्ञापन
जींद। मंडी मजदूर यूनियन ने हाईवे स्थित अतिरिक्त मंडी गेट पर ताला जड़ करीब एक घंटे तक गेट को बंद रखा। मार्केट कमेटी सचिव योगेश, वेयर हाऊस मैनेजर सुनील कुमार मौके पर पहुंचे। अधिकारियों के आश्वासन पर मजदूरों ने गेट का तोला खोल कार्य शुरू किया।
विज्ञापन


यूनियन के सचिव राजबीर चौहान की अगुवाई में मजदूरों ने काम छोड़ कर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद मंडी गेट पर ताला लगा दिया। मंडी गेट पर ताला लगने से जो वाहन अंदर थे वो अंदर रहे गए। बाहर के वाहनों की मंडी में एंट्री नहीं हुई। एक घंटे के बाद गेट का ताला खोला गया।
राजबीर चौहान ने बताया कि वेयर हाऊस का जो बारदाना है वो पुराना बारदाना है। एजेंसी की ओर से कहा जाता है कि जो बारदाना के बैग हैं उनकी साइड बदल कर गेहूं भरा जाए। लोडिंग ठेकेदार के वाहन कम होने से भी उठान की रफ्तार धीमी है जिससे मजदूर पूरे दिन मंडी में खाली बैठे रहते हैं। गेहूं का सीजन मजदूरों के लिए सबसे अहम होता है।
विज्ञापन

इस मौके पर प्रधान खेमचंद, सुनील, वीरभान उचाना कलां, पप्पू, सतबीर उचाना खुर्द, कर्मबीर करसिंधु, बिंद्र खेड़ी मंसानिया मौजूद रहे। वेयर हाऊस मैनेजर सुनील कुमार ने कहा कि पर्याप्त मात्रा में बारदाना है। जो मांगे की गई थी उन्हें पूरा कर दिया गया है। लिफ्टिंग ठेकेदार को लेबर, वाहन बढ़ाने के लिए नोटिस पहले जारी किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें