फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: मजदूरों ने सीएम का पुतला दहन किया

विज्ञापन
31जेएनडी18-मनोहरपुर गांव में मुख्यमंत्री का पुतला दहन करते सीटू कार्यकर्ता। स्रोत सदस्य
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जींद। भवन निर्माण कामगार यूनियन हरियाणा (सीटू) के नेतृत्व में गांव मनोहरपुर में निर्माण मजदूरों की बैठक आयोजित की गई। उन्होंने निर्माण मजदूरों की लगातार अनदेखी का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री एवं श्रममंत्री का पुतला दहन किया।
जिला सचिव संदीप जाजवान ने कहा कि हरियाणा भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड का पोर्टल पिछले 11 महीनों से बंद पड़ा है। इसके कारण लाखों निर्माण मजदूर पंजीकरण, नवीनीकरण और विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के लाभ से वंचित हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि वर्षों से कन्यादान योजना सहित अन्य योजनाओं की सहायता राशि भी मजदूरों को नहीं दी जा रही है। सरकार फर्जीवाड़े का बहाना बनाकर निर्माण मजदूरों के हक-अधिकारों पर डाका डालने का काम कर रही है।
सचिव पवन कुमार ने कहा कि निर्माण मजदूर प्रदेश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देते हैं, लेकिन भाजपा सरकार मजदूरों की समस्याओं के समाधान की बजाय उनके अधिकारों को खत्म करने पर तुली हुई है। मजदूर लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर संघर्ष कर रहे हैं लेकिन सरकार उनकी सुनवाई नहीं कर रही है।
चेतावनी दी कि यदि सरकार ने जल्द निर्माण मजदूरों का पोर्टल नहीं खोला, कन्यादान एवं अन्य योजनाओं की लंबित सहायता राशि जारी नहीं की तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
विज्ञापन

गांव-गांव मुख्यमंत्री और श्रममंत्री के पुतले फूंके जाएंगे। 19 जून को जींद ब्लॉक में विशाल मजदूर पंचायत आयोजित कर भाजपा सरकार की शवयात्रा निकाली जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें