फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंगू से निपटने के लिए दो माह निष्ठा से करें कार्य : देवीराम

Fri, 27 Sep 2024 05:04 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
26जेएनडी05: मौसमी बीमारियों को लेकर आशा वर्करों को जागरूक करते हुए देवीराम कौ​शिक। स्रोत प्रशास
विज्ञापन
जींद। उपस्वास्थ्य केंद्र रूपगढ़ के कर्मचारियों ने देवीराम कौशिक की अध्यक्षता में वीरवार को रूपगढ़, जीतगढ़ व कैरखेड़ी की आशा कार्यकर्ताओं को डेंगू, मलेरिया बुखार के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हमें लगातार दो महीने और पूरी निष्ठा से घर-घर जाकर लोगों को पानी के सभी स्रोत को सप्ताह में एक बार खाली करके सुखाकर साफ करना चाहिए। बुखार होने पर खून की जांच करवानी चाहिए। डेंगू में बहुत तेज बुखार आता है। जोड़ो व मांसपेशियों में दर्द होता है। मलेरिया बुखार में कंपकपी के साथ बुखार आता है। पसीने के साथ उतर जाता है और हर रोज या तीसरे दिन फिर बहुत सर्दी के साथ बुखार होता है। इस अवसर पर मूर्ति देवी, मुकेश रानी, आशा वर्कर सुमन, अनीता, कलावती, रेखा, मुकेश, राजरानी, सुनहरी, कमला, सुमन, सावित्री मौजूद रहीं।

26जेएनडी05: मौसमी बीमारियों को लेकर आशा वर्करों को जागरूक करते हुए देवीराम कौशिक। स्रोत प्रशास

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें