26जेएनडी05: मौसमी बीमारियों को लेकर आशा वर्करों को जागरूक करते हुए देवीराम कौशिक। स्रोत प्रशास
जींद। उपस्वास्थ्य केंद्र रूपगढ़ के कर्मचारियों ने देवीराम कौशिक की अध्यक्षता में वीरवार को रूपगढ़, जीतगढ़ व कैरखेड़ी की आशा कार्यकर्ताओं को डेंगू, मलेरिया बुखार के बारे में जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि हमें लगातार दो महीने और पूरी निष्ठा से घर-घर जाकर लोगों को पानी के सभी स्रोत को सप्ताह में एक बार खाली करके सुखाकर साफ करना चाहिए। बुखार होने पर खून की जांच करवानी चाहिए। डेंगू में बहुत तेज बुखार आता है। जोड़ो व मांसपेशियों में दर्द होता है। मलेरिया बुखार में कंपकपी के साथ बुखार आता है। पसीने के साथ उतर जाता है और हर रोज या तीसरे दिन फिर बहुत सर्दी के साथ बुखार होता है। इस अवसर पर मूर्ति देवी, मुकेश रानी, आशा वर्कर सुमन, अनीता, कलावती, रेखा, मुकेश, राजरानी, सुनहरी, कमला, सुमन, सावित्री मौजूद रहीं।
26जेएनडी05: मौसमी बीमारियों को लेकर आशा वर्करों को जागरूक करते हुए देवीराम कौशिक। स्रोत प्रशास