फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: अधिवक्ता से मारपीट के विरोध में आज से प्रदेशभर की कोर्ट में रहेगा वर्क सस्पेंड

विज्ञापन
फोटो 08जेएनडी17-जिला बार में आयोजित बैठक में मौजूद अ​धिवक्ता। संवाद - फोटो : shiv tripathi
विज्ञापन
जींद। सफीदों बार एसोसिएशन ने अधिवक्ता पर हुए हमले के विरोध में शुक्रवार को प्रदेशभर की जिला एवं उपमंडल बार एसोसिएशनों व चंडीगढ़ हाईकोर्ट बार एसोसिएशन से वर्क सस्पेंड करने की अपील की है। ऐसे में प्रदेशभर कोर्ट में शुक्रवार को वर्क सस्पेंड रखा जाएगा।
विज्ञापन

बार एसोसिएशन सफीदों के प्रधान सोहन सिंह, उपप्रधान शालिनी गुप्ता, सचिव बलिंद्र सिंह बैरागी और सहसचिव मुस्कान चौहान ने कहा कि अधिवक्ता परवीन बूरा 16 सितंबर की रात अपने गांव से संबंधित बिजली की समस्या को लेकर बिजली निगम के स्टेशन पर गए थे।
आरोप है कि वहां उनके साथ मारपीट की गई। घटना के बाद से अधिवक्ता समुदाय में रोष है। सफीदों, जींद जिला बार और नरवाना बार एसोसिएशन में भी 20 सितंबर से मामले को लेकर वर्क सस्पेंड चल रहा है।
विज्ञापन

इसके बावजूद सभी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर अधिवक्ताओं में नाराजगी है। मुख्य आरोपियों में शामिल मनीष अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार किया जाए जांच निष्पक्ष और शीघ्र पूरी हो और आरोपियों के खिलाफ कानून के अनुसार कार्रवाई की जाए। साथ ही अधिवक्ताओं की सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित करने की मांग की गई। इस अवसर पर पूर्व प्रधान विकास लोहान, पूर्व प्रधान रामपाल राणा, सतीश गिल, अरविंद लाठर भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें