उचाना। मांगों को लेकर कंप्यूटर ऑपरेटर्स के हड़ताल पर होने के चलते उपमंडल कार्यालय में ई-दिशा केंद्र में होने वाले कार्य प्रभावित हो रहे हैं।
हर रोज होने वाली रजिस्ट्रियों के अलावा फर्द, इंतकाल, डोमिसाइल के कार्य नहीं हो रहे है। 15 जुलाई से कंप्यूटर आपरेटर्स हड़ताल पर हैं। यहां पर अपने कामों को लेकर लोग आते है लेकिन कंप्यूटर ऑपरेटर्स के हड़ताल पर होने के चलते बिना काम करवाए बैरंग लौटना पड़ रहा है। पोर्टल पर कार्य दूसरे कर्मियों को नहीं आने के चलते यहां पर व्यवस्था बनाने की स्थानीय प्रशासन द्वारा की गई कोशिश कामयाब नहीं हुई, क्योंकि जो काम यहां पर कार्यरत कर्मचारी कर रहे थे वो काम नए कर्मचारी पोर्टल पर नहीं कर पा रहे है।
तहसीलदार निखिल सिंगला ने बताया एक सप्ताह में 120 के पास रजिस्ट्री होती है। कई दिनों से चल रही हड़ताल से रजिस्ट्री का काम प्रभावित है। 100 के करीब ऑनलाइन इंतकाल भी हड़ताल के चलते पेंडिंग है। जो कार्य ई-दिशा केंद्र से होने से वो काम प्रभावित हो रहे हैं।